छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
तालाब में डूबने से तीन साल की मासूम की दर्दनाक मौत
Three-year-old innocent child dies tragically after drowning in a pond

राजनांदगांव। बसंतपुर इलाके में सोमवार को एक मासूम बच्ची खेलते हुए तालाब के गहरे पानी में चले गई और बच्ची को निकालकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच बसंतपुर वार्ड नं. 46 के रहने वाले शेख पीरू की 3 साल की मासूम साहिब खान घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान उक्त बच्ची खेलते हुए पास के तालाब तक पहुंच गई। मासूम खेलते हुए तालाब के गहरे पानी में चली गई। जिससे उसके डूबने से मौत हो गई। इधर परिजन द्वारा बच्ची की खोज खबर लेने पर तालाब में डूबने की सूचना मिली। इस घटना के बाद तत्काल मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों व मोहल्ले में शोक का माहौल है।
