छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

घर के सामने खड़े होकर बात कर रहे थे तीन लोग, तेज रफ्तार मालवाहक ने रौंदा; दो भाइयों की मौत

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के भटगांव में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मालवाहक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बिल्हा थाना क्षेत्र के भटगांव में हुआ है। तीनों लोग घर के सामने खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालवाहक वाहन वहां से गुजरा और अनियंत्रित होकर तीनों को रौंद दिया। हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने वाहन को किया जब्त
हादसे के बाद मालवाहक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

Back to top button