छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

बस्तर के जंगलों में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

जगदलपुर। बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा के खुटीगुड़ा पारा में बाघ के विचरण की सूचना सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके का निरीक्षण किया और संभावित विचरण क्षेत्र में मिले पदचिह्नों की भी जांच की।

बाघ की सूचना के बाद आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान रहने की समझाइश दी है। लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बाघ की मौजूदगी के बावजूद किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है।

Back to top button