राष्ट्र
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सिरमौर में खाई में गिरी कार, दो की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नौहराधार तहसील के चड़ाना के पास देर रात एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। कार (नंबर HP 88A 6058) में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही संगड़ाह पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने मृतकों के शव खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
