रायपुर
शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर, आदेश जारी
Transfers underway in the Education Department; orders issued.

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक आधार पर कर्मचारियों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य वर्ग के कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे। जारी आदेशों में विनीत डेविड (सहायक ग्रेड-1), उर्मिला त्रिपाठी, ऋतुराज कौशिक, अविनाश चंद्राकर, तोषण दास माणिकपुरी, घनश्याम पटेल, कमलेश कुमार साहू, तोमन लाल माहले, नीलकंठ साहू, रामायण लाल सेन, नेहा गंगवार, वासुदेव बंजारे तथा चाणक्य विश्वकर्मा (भृत्य) सहित अन्य कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई पदस्थापना दी गई है। आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
