राष्ट्र
राघव चड्ढा हटाए गए उपनेता पद से, बोले– ‘मुझे खामोश किया गया’

आम आदमी पार्टी में एक बार फिर अंदरूनी मतभेद उभरते नजर आ रहे हैं। पार्टी ने राज्यसभा में अपने सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने का अनुरोध किया है, जिसके बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
चड्ढा ने लिखा, “मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। यह मेरा ‘आम आदमी’ के लिए संदेश है।” उनके इस बयान को पार्टी के अंदर चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन चड्ढा की प्रतिक्रिया के बाद यह साफ है कि मामला केवल एक पद से हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरे राजनीतिक संकेत छिपे हो सकते हैं।
