छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
पति को छोड़ देवर संग रहने वाली पत्नी की हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wife who left her husband and lived with brother-in-law was murdered, accused arrested

राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का नाम पूर्णिमा पारधी (33) है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह कविराज टोला में घटना हुई। पूर्णिमा कुछ समय पहले अपने पति रंजीत पारधी को छोड़कर रंजीत के चचेरे भाई सूरज के साथ रहने लगी थीं, जिसके कारण तीनों के बीच विवाद अक्सर होता था। घटना के दिन सुबह पूर्णिमा शौच के लिए जा रही थी, तभी रंजीत पारधी ने पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पूर्णिमा को संभलने का मौका नहीं मिला और वह गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।
लालबाग थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
