रायपुर

15-16 जुलाई को होगी तारमिस्त्री परीक्षा

Wireman examination to be held on July 15-16.

रायपुर। रायपुर में जुलाई 2026 की तारमिस्त्री परीक्षा 15 और 16 जुलाई को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) माना में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और अपात्र अभ्यर्थियों के अस्वीकृति सूचना पत्र डाक के माध्यम से भेज दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों को डाक नहीं मिली है, वे संबंधित कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक कार्यालय आम बगीचा, सुंदर नगर, रायपुर के सूचना पटल पर भी चस्पा कर दी गई है। अभ्यर्थियों से परीक्षा में समय पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है।

 

Back to top button