छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

अंबिकापुर में 14 हाथियों का दल पहुंचा, गांवों में दहशत

अंबिकापुर | लंबे समय बाद अंबिकापुर क्षेत्र में जंगली हाथियों की बड़ी आमद ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। कुल 14 हाथियों का दल अलग-अलग हिस्सों में बंटकर गांवों और जंगलों के आसपास विचरण कर रहा है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

वन विभाग की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मैनपाट के ग्राम नर्मदापुर और आसपास के इलाकों में इन दिनों हाथियों की गतिविधि तेजी से बढ़ी है। हाथियों का यह दल तीन हिस्सों में बंट गया है।

Back to top button