मनोरंजन

राहुल गांधी संग शादी की अफवाहों पर भड़कीं Kangana Ranaut

Kangana Ranaut gets angry over rumours of marriage with Rahul Gandhi

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली उन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उनका नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जोड़ा गया। इन खबरों में दोनों की शादी का दावा किया गया था। कंगना रनौत ने राहुल गांधी से शादी करने की इन झूठी अफवाहों को बेहद शर्मनाक बताया है।

शर्मनाक और घटियापन

कंगना ने साफ शब्दों में इन खबरों को फर्जी और शर्मनाक बताया और राजनीति में महिलाओं को इस तरह की अफवाहों के जरिए निशाना बनाए जाने को घटियापन करार दे दिया। कंगना रनौत ने लिखा- “ये फर्जी खबर कितनी घटिया है, राजनीति में भी महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। ऐसी खबरें फैलाने वालों पर शर्म आती है।”

कंगना ने यह भी कहा कि बिना किसी पुष्टि के इस तरह की खबरों को फैलाना न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इससे लोगों की छवि को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने साफ कहा कि इस फर्जी खबर से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

कंगना रनौत ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली हर जानकारी पर आंख बंद करके भरोसा न करें और पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें। बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा था कि उनका बिहेवियर संसदीय मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है और वह संसद परिसर में ‘तू-तड़ाक’ करते हैं।

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के बारे में कहा था कि अगर कोई सांसद इंटरव्यू दे रहा होता है, तो वह उसे ‘आ जा..आ जा….’ कहकर बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बर्ताव बहुत ही अनकंफर्टेबल होता है।

Back to top button