राष्ट्र

पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लगरपुरिया गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में लगरपुरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक आरोपी को गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (AATS) की टीम और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी हाल ही में द्वारका क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

Back to top button