दुनियाराष्ट्र

ट्रंप ने जहाजों को ब्लॉक करने का दिया आदेश, ईरान को कड़ी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में हुई बातचीत बेनतीजा रहने के कुछ घंटों बाद एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य और न्यूक्लियर मुद्दे पर असहमति स्वीकार करते हुए सख्त रुख अपनाया है।

ट्रंप ने दावा किया कि बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य और परमाणु मुद्दे पर बात नहीं बन पाई। इसके चलते उन्होंने ऐलान किया कि अमेरिकी नौसेना अब होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि “यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को निर्देश दिया गया है कि जो भी जहाज होर्मुज में प्रवेश या निकास की कोशिश करेगा, उसे रोका जाएगा।” ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह ‘माइन’ यानी बारूदी सुरंगों के खतरे का हवाला देकर वैश्विक व्यापार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

ट्रंप के अनुसार, ईरान इस तरीके से दुनिया से ‘जबरदस्ती वसूली’ कर रहा है, जिसे अमेरिका किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसेना को ऐसे सभी जहाजों की पहचान कर उन्हें रोकने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने ईरान को कथित ‘टोल’ दिया है।

Back to top button