छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

ओडिशा से दिल्ली ले जा रहे थे गांजा, पत्थलगांव में पकड़े गए आरोपी

जशपुर जिले में पुलिस को “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है।

 कार से हो रही थी तस्करी
पुलिस के अनुसार, आरोपी कार के जरिए गांजे की तस्करी कर रहे थे और ओडिशा से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

 मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।

Back to top button