बारिश के पानी की छींट से हुआ अपमान, बदला लेने नाबालिग ने कर दी सुपरवाइजर की हत्या

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र की RPF कॉलोनी में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर नरेश गुप्ता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया कि बारिश के पानी की छींट पड़ने पर सुपरवाइजर ने नाबालिग को तीन थप्पड़ मारे थे। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने हत्या की साजिश रची और स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से नरेश के सिर पर हमला कर दिया। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, मामला तोरवा थाना क्षेत्र मामला तोरवा थाना क्षेत्र स्थित RPF कॉलोनी का है, जहां गुरुवार को पानी टंकी के पास कर्मचारी का शव मिला था. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. FSL टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गईला था सुपरवाइजर नरेश
बिहार के आरा का मूल निवासी नरेश गुप्ता (35) रेलवे ठेकेदार अनिल सिंह की कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा था. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे साइट पर काम करने वाले कर्मचारी पहुंचे और नरेश को आवाज दी और फोन भी लगाया, जवाब नहीं मिलने पर वह गेट के भीतर प्रवेश कर गए. जहां उनके होश उड़ गए. जमीन पर नरेश की खून से सनी लाश मिली.
इस वजह से हुई हत्या
पुलिस ने हिरासत में लेकर 16 साल के नाबालिग से पूछताछ की तो उसने हत्या के पीछे का मोटिव बता दिया. उसने कहा कि मंगलवार रात तेज बारिश हो रही थी और वह साइकिल से घर जा रहा था. इस दौरान सड़क किनारे खड़े सुपरवाइजर के ऊपर साइकिल से बारिश का पानी छिटक गया। जिसके बाद सुपरवाइजर ने रास्ते में रोककर तीन थप्पड़ जड़ दिए. इससे नाबालिग खुद को काफ अपमानित महसूस करने लगा और बदले की योजना बनाई.
